फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ, अधीक्षक, वरिष्ठ लिपिक समेत चार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर डीएम अभिषेक सिंह ने एसीएमओ, डिस्ट्रिक्ट एकाउंट अफसर, वरिष्ठ लिपिक समेत चार अफसरों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत भुगतान व फीडिंग के कार्यों की प्रगति जानी। सीएचसी चोपन की धीमी प्रगति पर अधीक्षक सुभाष सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाई। सीएचसी निर्माण की धनराशि के भुगतान आदि की प्रगति में शिथिलता पर वरिष्ठ लिपिक धीरज श्रीवास्तव के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। आरसीएच के नोडल अधिकारी के कार्य की प्रगति भी संतोषजनक नहीं थी। डीएम ने आरसीएच के नोडल अधिकारी आरजी यादव को समय पर समीक्षा न करने व लापरवाही बरतने का जिम्मेदार मानते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगाई। डिस्ट्रिक्ट एकाउंट आफिसर की ओर से सीएचसी घोरावल में ब्लाक एकाउंट मैनेजर की नियुक्ति न करने व कार्यों में शिथिलता बरतने पर वेतन भुगतान पर रोक लगाई। सीएमओ विभागीय योजनाओं की जानकारी ही नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए हिदायत दी कि आइंदा बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बीएसए हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें