फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के हित में अंतिम दम तक करेंगे संघर्ष, शीतल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान की अध्यक्षता में शनिवार को ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें संगठन का मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। शिक्षिकाओं ने शिक्षकों का उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला संगठन प्रदेश के सभी जिलों में काम कर रहा है। सोनभद्र की जिला कार्यकारिणी के बाद अब ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी तैयार की जानी है। ब्लाक कार्यकारिणी के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जल्द ही कमेटी तैयार कर पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के हित में संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। महामंत्री कौशर जहां सिद्दीकी, उपाध्यक्ष साधना सांरग, सोनाली मजमूदार, मीडिया प्रभारी कोमल शाहू, उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा ने कहा कि शिक्षिकाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि संगठन उत्पीड़न के खिलाफ सदैव आवाज बुलंद किया है और आगे भी करता रहेगा। सुमन भारती, संगीता त्रिपाठी, प्रियंका शर्मा, इंदू विक्रम सिंह, शिखा सिंह, रुचि राय, रेनू, अमिषा श्रीवास्तव, निशा मालवीय, सविता, नीमा राव, अनुष्का, अनुराधा, ज्योति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें