फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओडिशा से प्रयागराज जा रही बस ट्रक से टकराई, 40 यात्री घायल, कई गंभीर

Tue, 21 Sep 2021 03:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

हादसा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोनभद्र जिले के सलखन के पास हुआ है। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आईं उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मंगलवार को सोनभद्र जिले के सलखन के पास भीषण हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 40 यात्री जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


सभी ओडिशा से प्रयागराज जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें चार की हालत गंभीर है। अन्य यात्रियों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें- वाराणसी में रोपवे: सर्वे पूरा होने के बाद अब रिपोर्ट का इंतजार, पांच किमी होगी परियोजना, 424 करोड़ आएगी लागत
विज्ञापन


तीन दिन पहले ओडिशा से यात्रियों को लेकर वॉल्वो बस जम्मू के लिए निकली थी। इसे प्रयागराज होते हुए जम्मू जाना था। मंगलवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जोरदार टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

ये यात्री हुए घायल

घटना के समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। टक्कर की तेज आवाज के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में रवि केशरवानी(35), दुर्योधन साहू(70), सुनीता साहू(65), विपिन बिहारी मिश्र(60), हजारी पटेल(65), मधुसूदन(50), दुर्योधन पटेल(50), जानकी(65), पंकजिनी(68), जगमोहन(60), निर्मल(41), तेजराज पटेल(65), संजना पटेल(60), भगवती(55), सत्यवती(50), बसंती(45), देवराज(45), राजेंद्र(50), तारा साहू(45), हरिहर साहू(63), सविता साहू(53), ललिता(45), तरनी पटेल(30) सहित 40 यात्री शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- मऊ: लोकार्पण से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में पड़ी दरार, तीन दिन पहले आजमगढ़ में आई थी दरार
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। चोपन के प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने बताया कि घायलों में चार को गंभीर चोट आई थी। अन्य को हल्की चोट थी। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें