फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने खड़े किए हाथ, जाम में नहीं फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। पिपरी और म्योपुर थाना क्षेत्र के बार्डर पर शुक्रवार को जाम में एंबुलेंस फंसने से गर्भवती महिला की हुई मौत की जांच रिपोर्ट पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सभी ने महिला की मौत मामले में पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाने के उपनिरीक्षक मिट्ठू प्रसाद ने जांच रिपोर्ट एसपी को भेजकर अवगत कराया है कि जाम लगा ही नहीं था। रिपोर्ट में कहा है कि दूसरे एंबुलेंस चालक से पूछने पर जाम की स्थिति स्पष्ट होते ही महिला को लेकर जा रही एबुलेंस रास्ता बदलकर आश्रम मोड़ से दुद्धी के रास्ते राबर्ट्सगंज रवाना हुई थी। इस दौरान महिला की मौत हो गई। म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक चंदन बखला से भी जाम न होने की बात बताई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गेट बंद हो गया था, इस वजह से गाड़ी थोड़ी रुकी थी। इसके अलावा एसआई ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की और जाम न लगा होने की बात बताई है। उधर, स्वास्थ्य महकमे ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि उनके द्वारा महिला को दो बार रेफर किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार तो महिला को परिजन ले जाने में देर कर रहे थे, जबकि दूसरी बार फिर से उन्हें रेफर करके एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और जिला अस्पताल के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें