फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचडीह फीडर से दर्जनों गांव में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ऊंचडीह फीडर के देवरी उपकेंद्र से ऊंचडीह फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में 40 घंटे से आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि 14 सितंबर को सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसान श्रीकांत पाठक ने बताया कि उंचडीह फीडर से देउरा, कन्हौरा, जमसोकर, ओइनी मिश्र, ओइनी चौबे, जीवार, भगवंतपुर, सोना, दुरावल सहित दर्जनों गांव की बिजली मंगलवार से ही प्रभावित है। गौरीशंकर से लेकर ओइनी तक लगे बिजली के तार पुराने हैं, जो खंभे लगे हैं उनकी स्थिति भी खराब है। अधिकांश खंभे लटके हुए हैं, इससे आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होता रहता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांवों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या से अवगत कराते हुए बिजली आपूर्ति शुरू कराने और गौरीशंकर से ओइनी मिश्र तक जर्जर बिजली के तार बदलने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें