फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदे छह वाहनों को पुलिस ने पकड़ा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
अनपरा क्षेत्र में पकड़ी गई कोयला लदी ट्रक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर वाहनों की जांच के दौरान काशी मोड़ के समीप सड़क किनारे खडे़ छह ट्रक और ट्रेलर को आवश्यक कागजात के अभाव में अपने कब्जे में ले लिया। मौके से चार चालकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे एसएसआई धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस काशी मोड़ के समीप गश्त पर थी। सड़क की पटरी पर कोयला लादकर खडे़ वाहनों के चालकों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उनके पास कोयला परिवहन के आवश्यक कागजात भी नहीं थे। पुलिस ने मौके से चालक मुन्ना पनिका निवासी जुगैल, राजन कुमार निवासी सैयदराजा चंदौली, भागीरथी निवासी मड़िहान व सुरेश कुमार निवासी अहरौला को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस दौरान मौका पाकर दो वाहनों के चालक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से चार ट्रेलर व दो ट्रक को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें