फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में सागोबांध, बालिका में फरीपान की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत फरीपान में बनवासी सेवा आश्रम से संचालित जीवनशाला प्रांगण में शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तरीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कलस्टर के पांच पंचायतों से 90 बालक-बालिकाओं ने खेल स्पर्धा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमेश कुमार, रामलखन, डा. सुभाष साही, विमल भाई ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सागोबांध व बालिका वर्ग में फरीपान की टीम विजेता रही। कुर्सी दौड़ और क्रांति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महिला कुर्सी दौड़ में सुनीता प्रथम, फुलकुवंर दूसरे व सुनीता तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका कुर्सी दौड़ में उषा प्रथम, शांति दूसरे और पार्वती तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। प्रज्ञा शाही, नीरा बहन, भारती सिंह, मीना देवी, सोनू, बेचनराम, रमेश प्रसाद, दिलिप सिंह, केवला दूबे, आशीष कुमार द्विवेदी, अमित पांडेय, गोविंद राजभर, संतोष यादव, विशाल कुमार आदि शामिल रहे। संयोजन रमेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें