फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख लोगों ने लगवा लिया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जोरों पर है। जिले में अब तक दस लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह कुल लक्ष्य का 76 फीसदी है। इसमें 8.08 लाख लोगों को पहली डोज लगी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि जिले में कुल 13 लाख 86 हजार 228 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य आवंटित है। इसके सापेक्ष अब तक 10 लाख 5477 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 8 लाख 8756 को प्रथम डोज और 196721 को दूसरी डोज लगाई गई है। म्योरपुर ब्लाक में सबसे अधिक 224608 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है, जबकि नगवां में सबसे कम 49693 का टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए समय-समय पर वृहद अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा ब्लाकवार निगरानी किया जा रहा है, जहां पर टीकाकरण की रफ्तार कम है वहां पर टीम को सक्रिय करके निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें