फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बूस्टर डोज लगाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना की बूस्टर डोज लगाने की गाइड लाइन आ गई है। स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। ऐसे लोगों की सूची भी बनाई जा रही है, जिन्होंने शुरुआती दौर में ही टीका लगवाया था। टीके की दोनों डोज लिए व्यक्तियों के 39 सप्ताह पूर्ण कर लेने के बाद ही लोगों को यह बूस्टर डोज डॉक्टरों के परामर्श के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को गाइडलाइन जारी होने के बाद विभाग अपनी तैयारियों में तेजी लाते हुए सूची तैयार करने में जुटा है। विभागीय अधिकारियों को शासन से निर्देश आने का इंतजार है। निर्देश होते ही विभाग अपनी पूूर्ण की गई तैयारियों के अनुसार बूस्टर डोज का टीका लगाना प्रारंभ कर देगा। आगामी चुनाव के मद्देनजर कोरोना के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए सभी फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों को यह टीका डॉक्टरों के परामर्श के बाद लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें