फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने तोड़ा कोयला प्रेषण रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनसीएल ने कोयला प्रेषण (डिस्पैच) का रिकॉर्ड तय वक्त से पहले तोड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसका श्रेय उच्च प्रबंधन ने टीम एनसीएल को देते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

एनसीएल ने पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में किए गए कोयला प्रेषण को इस वर्ष की समाप्ति के 45 दिन पहले ही हासिल कर लिया। एनसीएल ने उल्लेखनीय 16.33 फीसदी वृद्धि के साथ अपने ग्राहकों को सोमवार तक 108.9 मिलियन टन (एमटी) कोयला प्रेषण किया है। एनसीएल ने 108.85 मिलियन टन कोयला प्रेषण लक्ष्य के सापेक्ष यह उपलब्धि तय तिथि तक 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करते हुए पूरी की है। इस अवधि में एनसीएल ने देश की बढ़ती हुई ऊर्जा जरूरतों के अनुरूप निर्भर बिजली घरों को 17 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ लगभग 95.6 मिलियन टन कोयला भेजा। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में एनसीएल ने लगभग 83 प्रतिशत कोयला पर्यावरण अनुकूल माध्यमों से प्रेषित किया है। इसमें मैरी गो राउंड (एमजीआर), बेल्ट पाइप कंवेयर और रेल शामिल हैं। एनसीएल ने उत्पादन में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4.85 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ 104.09 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लिया है। चालू वित्तीय वर्ष में एनसीएल को 126.50 मिलियन टन कोयला प्रेषण और 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें