फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: लापता महिला का कुएं में उतराता मिला शव

Mon, 01 Nov 2021 11:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोमवार की सुबह गांव में स्थित एक कुएं में लापता महिला का शव उतराता मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई रामायण राम ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया।
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में सोमवार को लापता महिला का शव कुएं में उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई। रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी अनारमती (50) घर से कहीं जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव में स्थित एक कुएं में लापता महिला का शव उतराता मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई रामायण राम ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया।

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उन्होंने कहा कि जांच में प्रथमदृष्टया हादसा लग रहा है। महिला कुएं से पानी लेने के लिए गई होगी और पैर फिसलने से गिर पड़ी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें