फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे खेत में महिला की खून से लथपथ लाश मिली। उसके सिर पर धारदार हथियार से गहरे जख्म के निशान थे। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। डाग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नवाटोला और सुपाचुआ गांव की सीमा पर सड़क किनारे स्थित खेत में महिला का औंधे मुंह गिरा शव लोगों ने देखा। पास जाने पर उसकी पहचान सीमा (30) पत्नी गयादीन गुप्ता निवासी नवाटोला के रुप में हुई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और मायके वालों को भी सूचना दी गई। छानबीन में सीमा के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता कोन थाना क्षेत्र के घघिया निवासी विनोद ने ससुुुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ससुरालीजन आएदिन सीमा को प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार इसे लेकर पंचायत भी हुई, बावजूद उनका उत्पीड़न नहीं थमा। हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी का कहना है कि डाग स्क्वाड और फारेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला की मौत के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
घर के आसपास मंडराता रहा डाग स्क्वाड
मृतका की मौत से जुड़े साक्ष्य तलाशने में जुटा डाग स्क्वाड काफी देर तक घर के आसपास ही मंडराता रहा। चर्चा है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस अभी जांच की ही बात कह रही है। घटना के पीछे पास-पड़ोस के लोग भूत-प्रेत का भी शक जता रहे हैं। अक्सर इसे लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें