फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कर्मी पर ओवरलोड वाहनों को पार कराने का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी धड़ल्ले से ओवरलोड बालू गिट्टी लदे ट्रकों का परिवहन जारी है। इस मामले में खनन विभाग के एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है। इसकी शिकायत सीएम दरबार तक पहुंच गई है। डीएम ने एडीएम को मामले की जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इससे खनन महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री, डीएम समेत अन्य अधिकारियों को खनन विभाग में नियुक्त एक कर्मी के खिलाफ शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभागीय कर्मी कुछ प्राइवेट व्यक्तियों के साथ टीम बनाकर बड़े पैमाने पर गिट्टी बालू लदे बिना परमिट एवं ओवरलोड ट्रकों को पास करवा कर सरकार को क्षति पहुंचा रहा है। अवैध वसूली के लिए प्रतिदिन नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक प्राइवेट बोलेरो अवैध वसूली के निमित्त वर्तमान समय में प्रयोग की जा रही है। बड़े सुनियोजित तरीके से मोबाइल से प्राप्त मैसेज के आधार पर एक निश्चित समय पर रास्ता एवं पोजिशन देखकर बिना परमिट एवं ओवरलोड ट्रकों धड़ल्ले से पास कराया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम टीके शिबू ने एडीएम राकेश सिंह को मामले की जांच कराकर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें