घोरावल में अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य होली मिलन समारोह शामिल लोग।
- फोटो : SONBHADRA
अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य समाज की ओर से शनिवार को नगर स्थित वृंदावन गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बिना सामाजिक विकास अधूरा है। उन्होंने शिक्षा के साथ राजनीतिक जागरुकता पर भी बल दिया।
विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक कारखाना श्रम विभाग गाजियाबाद कृपांशु गुप्ता ने युवाओं को शिक्षित और संगठित होने पर बल दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार उमर और संतोष उमर ने वैश्य समाज को रोजगार के साथ ही सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक बल के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने सामाजिक सेवा के लिए 11 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने रंग और अबीर के साथ लोगों ने होली खेली। अध्यक्षता क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। संचालन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमरेश चंद्र ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार, युवा सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव उमर, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुमन गुप्ता, महामंत्री नंदलाल उमर, अतुल कुमार, कैलाश प्रसाद, रमेश कुमार, धीरज कुमार, सूरज उमर, अनूप कुमार, शनि, शंकर, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।