फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे वायर में करंट उतरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी के कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में शुक्रवार को स्टे वायर में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खजुरी निवासी अताउल्लाह का पुत्र हसनैन (04) अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह घर से मात्र दस मीटर दूर स्थित विद्युत पोल के स्टे वायर के पास पहुंच गया। बालक ने स्टे वायर को स्पर्श किया तो उसे तेज झटका लगा। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालक के पिता अताउल्लाह खान ने बताया कि स्टे वायर में करंट उतरने की कई बार शिकायत लाइनमैन सहित ऑफिस में विभागीय अधिकारियों से की थी लेकिन विभाग मूकदर्शक बना रहा। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। बता दें कि चार वर्ष पूर्व मृतक की बड़ी बहन छह वर्षीय गौसिया की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। दो बच्चों की मौत से मां-बाप सहित परिवार के लोग टूट गए हैं। उधर घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें