फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का किया गया विसर्जन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में गणेश लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोग।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। दीपावली के अवसर पर पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति शनिवार को विसर्जित की गई। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर झूमते नाचते हुए भक्तगण धंधरौल बांध पहुंचकर मूर्ति विसर्जित किए।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल में युवा मंच समिति की तरफ से पंडाल सजाया गया था। शुक्रवार की शाम को मूर्ति वाहन पर रखकर नगर में भ्रमण कराया गया। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर नाचते गाते हुए भक्तगण चल रहे थे। इस मौके पर मुख्य से शारदा महेश सोनी, अनमोल, शुभम, सुरेश, विकास सोनकर, सनी देओल सोनी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इसी तरह बेठिगांव के बेलाही कस्बे में स्थापित गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जित की गई। इसमें मुख्य रूप से विजय कुमार आदि रहे। श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वावधान में घोरावल नगर में रामलीला मंच पर स्थापित श्रीगणेश,माता महालक्ष्मी,मां सरस्वती की प्रतिमा का शनिवार की देर शाम विसर्जन किया गया।
प्रतिमा विसर्जन से पहले रामेश्वर रामलीला मैदान मे एक धर्म सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के गोपालन संरक्षण संवर्धन बोर्ड के चेयरमैन अखिलेश्वरनंद रहे। विसर्जन के दौरान शस्त्र प्रदर्शन भी किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाली निरीक्षक देवतानंद सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव फोर्स के साथ तैनात रहे। मूर्ति कड़ियां तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार, बाबूलाल शर्मा,शिप्पू अग्रहरि,गणेश देव पांडेय, पांडेय, प्रसून कुमार,शुभम,रामआसरे पटेल,अन्नू आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
चोपन। डाला के बारी में ऊंडी पहाड़ी पर दैत्राबीर मंदिर पर शनिवार को भंडारा हुआ। मुख्य यजमान अरुण मिस्त्री रहे। आयोजक क्षीर सागर कल्याण योजना के संस्थापक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आठ वर्षो से यहां सबके सहयोग से भंडारे का आयोजन होता आ रहा है। देर शाम तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अभिनव कुमार, परमा पाल, रामू गोंड, गोपाल पाठक, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें