फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव में शुक्रवार की रात पानी में संदिग्ध हाल में पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी ऋषभ पांडेय (24) नहर पुलिया पर बैठा था। कुछ देर बाद लोगों ने उसे पानी में डूबते देखा तो शोर मचाते हुए बचाव में जुट गए। किसी तरह युवक को बाहर निकालकर परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस संबंध में कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। अभी तक जांच में पता चला है कि युवक पुलिया पर बैठा था और पानी में गिर गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें