फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार दे रही मुफ्त राशन, नहीं ले रहे 7086 कार्डधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के मद्देनजर भले ही सरकार हर व्यक्ति तक राशन पहुंचाने के लिए गंभीर हो लेकिन जिले में हजारों कार्डधारक राशन ही नहीं ले रहे हैं। मार्च में जिले के करीब 7086 कार्ड धारकों ने राशन नहीं लिया। मामला संज्ञान में आने पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी बीडीओ और ईओ को राशन न लेने वाले कार्डधारकों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले की चारों तहसील के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 4.1 लाख कार्डधारक हैं। इनमें 60,558 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। अन्य सभी पात्र गृहस्थ कार्ड धारक हैं। कोरोना महामारी के चलते कार्डधारकों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। इसके बावजूद हजारों की संख्या में कार्डधारक अनाज नहीं ले रहे हैं। आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2021 से मार्च तक करीब 7086 कार्डधारकों ने अनाज नहीं लिया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। उधर, मामला संज्ञान में आने पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने दसों ब्लॉक के बीडीओ, नगर पालिका राबर्ट्सगंज और सभी नगर पंचायतों के ईओ को राशन न लेने वाले कार्डधारकों का सत्यापन कर 15 दिन में रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया है। जिलापूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला ने बताया कि कोटेदारों ने कई माह से राशन न लेने वाले कार्डधारकों के बारे में सूचनाएं मुहैया कराई हैं। बीडीओ और ईओ सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद जिन्हें कार्ड की जरूरत नहीं है, उनका कार्ड निरस्त करेंगे। उनकी जगह पात्रों को चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें