फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। ग्राम पंचायत घिवही में शुक्रवार को मायके आई विवाहिता का शव बडे़र के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसआई अरशद खान ने बताया कि अमवार निवासी सोना देवी (32) की शादी अमवार के कमलेश राम से हुई थी। वह इन दिनों अपने मायके घिवही आई थी। मृतका के पिता रामलगन राम ने थाने में दी तहरीर देकर बताया है कि बृहस्पतिवार को पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। इस पर मां बेटी के ससुराल गई थी। समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बृहस्पतिवार को ही मां-बेटी घर आ गई। शुक्रवार को सुबह सोना ने अचानक घर के अंदर लगे बड़ेर में अपनी ही साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। एसआई अरशद खान ने शव को कब्जे में कर स्थानीय जनों के बीच पंचनामा कराने के बाद दुद्धी सीएचसी भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें