फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी ने ओबरा सी परियोजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने निदेशक तकनीकी अजीत कुमार तिवारी के साथ ओबरा परियोजना का दौरा किया। उन्होंने 660 मेगावाट की ओबरा सी तापीय परियोजना के दोनों यूनिटों के निर्माण कार्य और 200 मेगावाट की 13वीं इकाई के आरएंडएम कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। दुसान, बीएचईएल और परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य व परियोजना संचालन की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत उत्पादन में आ रही बाधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को निर्देश दिए। ओबरा सी के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की मजदूरी के भुगतान का शीघ्र समाधान निकालने का भी निर्देश दिया। ओबरा जल विद्युत गृह का निरीक्षण करने के बाद अनपरा में बेलवादह ऐश डाइक के उच्चीकरण और ओबरा में ऐश डाइक के लिए भूमि को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करने के बाबत अतिथि गृह में डीएम, अनपरा, ओबरा परियोजना के अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि चार मार्च 2018 से बंद चल रही 200 मेगावाट की 13वीं इकाई और अनपरा की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई से जल्द बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। उत्पादन शुरू होने से प्रदेश की जनता को 700 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें