फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाना अधिकार तो कर्तव्य है नियमों का पालन करना भी

विज्ञापन
लोढ़ी स्थित संत कीनाराम सीनियर सेक्रेंडी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा का शपथ दिलाते एसपी अमरें - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गोष्ठी हुई। छात्र-छात्राओं को यातायात नियम बताते हुए उसके पालन की अपील की गई। अपने परिवार और पास-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों से जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हमारे और आप के जीवन के लिए आवश्यक है। हम इसका पालन नहीं करते हैं तो निश्चित रूप से अपने घर परिवार और अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सड़क पर केवल हम ही नहीं दूसरे भी चलते हैं, हमें स्वयं भी बचकर दूसरों को भी बचाना है। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है इसकी रक्षा हर व्यक्ति का कर्तव्य है। अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि यातायात और सड़क सुरक्षा जीवन का अभिन्न अंग है। गाड़ी चलाना हम अपना अधिकार समझते हैं तो हमारा यह कर्तव्य भी बनता है कि हम नियमों का पालन भी करें। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन घनबीर यादव ने कहा कि जब हम सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए तैयार होते हैं तो इसके लिए भी तैयार रहना होगा कि किसी भी आपात स्थिति में अपने गाड़ी को नियंत्रित करते हुए अपनी और सामने वाले के जान की सुरक्षा कर सकें। संगोष्ठी में एएसपी विनोद कुमार, यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें