फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा - ई-श्रम पोर्टल से मजदूरों को जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम टीके शिबू ने ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए योजना से पंजीकृत असंगठित कामगारों को जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के इस ई-श्रम पोर्टल से सभी असंगठित कामगारों के लिए एक आधार के साथ राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने का लक्ष्य है। इसलिए 16 से 59 वर्ष के बीच की आयु वाले सभी श्रमिकों को इस योजना से लाभान्वित कराएं। पंजीयन के लिए श्रमिक का आधार संख्या, मोबाइल से जुड़े बैंक खाता का होना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए अधिक से अधिक श्रमिकों को प्रेरित किया जाए, जिससे वे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के माध्यम से गांवों में इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने को कहा। इसके संबंध में दस दिन बाद दोबारा बैठक किए जाने की बात कही। बैठक में सीएओ डॉ. नेम सिंह, उपायुक्त मनरेगा एके जौहरी, परियोजना अधिकारी आरएस मौर्य, पीओ डूडा राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें