फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में नकली शराब के कारोबार का खुलासा, 20 हजार के इनामी समेत चार गिरफ्तार

Mon, 17 Jan 2022 06:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नकली शराब बनाकर बेचते हैं। चुनाव आ गया है इसलिए शराब की काफी डिमांड है।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार अारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में रविवार की रात कई गांवों में कार्रवाई कर पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद ने संयुक्त रूप से सोमवार को सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार की रात थाना राबर्ट्सगंज के प्रभारी सत्यनारायण मिश्रा, स्वाट प्रभारी अमित तिवारी, एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दीकी, सर्विलांस प्रभारी सरोज सिंह व आबकारी विभाग की टीम/एसओजी/सर्विलांस टीम ने चुर्क तिराहे छपका के पास ग्राम गेंगुआर स्थित एक मकान के सामने से एक कार में बैठे दो लोगों को पकड़ा।

कार के पीछे की सीट पर दो पेटी शराब (90 शीशी) बरामद हुई। मकान के अंदर जब पुलिस टीम गई तो देखा कि दो लोग एक कमरे में नकली शराब बना रहे हैं। वहां से 560 लीटर स्प्रिट शराब, यूरिया, ढक्कन आदि बरामद हुआ। पकड़े गए इंद्रजीत कुमार निवासी गेंगुवार राबर्टसगंज, विजय सोनकर उर्फ डब्बल निवासी लोहरा, अंकित कुमार निवासी खटकरिया थाना अहरौरा मिर्जापुर, संजीत कुमार निवासी गेंगुवार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नकली शराब बनाकर बेचते हैं। चुनाव आ गया है इसलिए शराब की काफी डिमांड है। एसपी ने बताया कि आरोपी अंकित अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने में थाना घोरावल में वांछित चल रहा है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें