फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने किया बालू साइटों का निरीक्षण

विज्ञापन
दुद्घी क्षेत्र के कोरगी बालू साइट पर वन भूमि का नक्शा देखते डीएफओ एमपी सिंह ( कैप लगाए सफेद शर्ट) ब? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) रेणुकूट वन प्रभाग महेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कोरगी बालू साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि वन भूमि से होकर बालू लादने के लिए साइट तक वाहन जा रहे हैं। डीएफओ ने कहा कि वन मार्ग की रिपोर्ट आने के बाद वन मार्ग शुल्क वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन

कोरगी और पिपरडीह दोनों बालू साइटें एक ही बार में स्वीकृत हैं। वन विभाग से पिपरडीह से गाड़ियों का आना जाना स्वीकृत है, लेकिन चालक कोरगी से निजी काश्त व नदी खाते व कुछ वन भूमि से भी गुजार कर गाड़ियां नदी में उतार रहे हैं। पिपरडीह से दुर्घटना की आशंका पर सुविधा के अनुरूप कोरगी के तरफ से गाड़ियां नदी में उतर रही हैं, जिसमें आरोप है कि वन भूमि भी मार्ग में प्रयुक्त हो रही है। इसके लिए एसडीएम दुद्धी ने कमेटी गठित की है। प्रयुक्त हो रहे मार्ग में वन भूमि की लंबाई का सटीक आकलन हो जाने के बाद सक्षम अधिकारी से एनओसी जारी किया जाएगा। रिपोर्ट आते ही निर्धारण कर एक मुश्त जुर्माना/ वन मार्ग शुल्क वसूला जाएगा। कहा कि सुरक्षित वन क्षेत्र से बालू उठान नहीं हो रही है। डीएफओ सिंह ने वन विभाग का नक्शा निकलवाया और नक़्शे के मुताबिक वन सीमा की नियत छोरों से पैरों से चलकर अनुमान तौर खनन क्षेत्र की दूरी की माप की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें