फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को छुड़ाने के लिए थाने के सामने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के जमगाव गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर नाराज प्रधान के समर्थक देर रात थाने के सामने पहुंची और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थिति भांपते हुए पुलिस ने प्रधान का शांतिभंग में चालान कर दिया। देर रात एसडीएम ने निजी मुचलके पर प्रधान को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमगांव गांव निवासी एक व्यक्ति को आवास आवंटित हुआ है। आरोप है कि लाभार्थी विवादित जमीन पर अपना आवास बनवा रहा है। थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल ने बताया कि पूर्व में कई बार हलका लेखपाल और पुलिस की ओर से लाभार्थी को हिदायत दी जा चुकी है। बावजूद उस पर कोई असर नहीं पड़ा। रविवार की देर शाम सूचना मिली कि लाभार्थी उसी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लाभार्थी के परिवार के लोगों को समझा रही थी। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उसी वक्त ग्राम प्रधान शिवम मौर्य मामले को शांत कराने की बजाय उकसा कर अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्हें थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इसकी जानकारी होते ही प्रधान के कुछ समर्थक देर रात थाने के बाहर जुट गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगेे। मामले की जानकारी होने पर रात करीब दस बजे घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह और सीओ शंकर प्रसाद थाने पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही थाने में एसडीएम ने निजी मुचलके पर ग्राम प्रधान शिवम मौर्य को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें