फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा बाजार बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध विहार के समीप वर्षों से दुकान और मकान बनाकर रह रहे लोगों ने सोमवार को ओबरा बाजार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि सरकारी बस स्टैंड की जमीन से लोगों को हटाने के खिलाफ मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी सोमवार को यहां पर ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। कहा कि न्यायालय का आदेश आए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण किया जाना गलत है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश पांडेय, उपाध्यक्ष शमशेर खान, महामंत्री लालबाबू सोनकर, तुलसी गुप्ता, मोहम्मद मुस्लिम अंसारी, विजय पांडेय, आबिद खान, इरशाद अहमद, दिलीप कुमार, फातिमा खातून, प्रीति पांडेय, गणेश गुप्ता, दिलीप सिंह, विश्वामित्र जयसवाल, सुलेखा सिंह, सरिता, विमला देवी, सदरू निशा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें