सोनभद्र के ओबरा स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में चल रही कन्हैया लाल मेमोरियल 13वीं राज्य स्तरीय वालीबाल चैंपियनशिप का रविवार की रात समापन हो गया। इसमें जेएमडी दिल्ली की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का पहले सेमीफाइनल मैच में रेणुसागर को जेएमडी दिल्ली ने हराया एवं दूसरे सेमीफाइनल में गाजीपुर ने चुनार को हराया। फाइनल मुकाबला जेएमडी दिल्ली और गाजीपुर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें जेएमडी दिल्ली ने गाजीपुर को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने विजेता एवं उपजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इंजीनियर संजय सिंह, समाजसेवी रमेश सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह नन्हें, इं.प्रवीण सिंह, इं. जनकधारी, कमलेश आदि मौजूद रहे।