सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा डैम में बुधवार को संदिग्ध हाल में मवेशी चराने गए एक व्यक्ति की डैम में डूबने मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह डैम में शव उतराया मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार देव सरन गोड़ (59) पुत्र पंचू निवासी फफराकुं ड में बुधवार को मवेशी चराने निकले थे। शाम को मवेशी वापस घर आ गए लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। गुरुवार सुबह फफराकुं ड के पास उनका शव ओबरा डैम में जाने वाले नाले में उतराया दिखाई पड़ा। परिजनों का कहना है कि सरन डैम में कैसे पहुंचे, इसका पता नहीं चल पा रहा है। उधर पनारी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने ओबरा पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। ओबरा थानाध्यक्ष का कहना है कि डैम में डूबने से मौत हुई है। वृद्ध डैम में कैसे डूबा, इसका पता लगाया जा रहा है।