फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। जरहा गांव के टोला हड़बड़िया में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में राम भवन (21) पुत्र ईश्वरधारी का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। मृतक के परिवार से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों ने ग्राम जरहा गांव निवासी रामभवन का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता देखा। उन्होंने ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती की सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि जांच मेें प्रथम दृष्टया पता चला है कि बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। हालांकि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें