फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से लबालब हुए बांध, अधिकतम जलस्तर से चंद मीटर दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफनाने का असर बांधों के जलस्तर पर दिखने लगा है। जिले में स्थित सभी बांध अधिकतम जलस्तर से चंद मीटर दूर रह गए हैं। उधर, सोन नदी में भी तेजी से बढ़ाव हो रहा है। प्रति घंटे आठ सेमी की रफ्तार से बढ़ रही नदी खतरे के निशान से सिर्फ पांच मीटर दूर रह गई है। बांधों और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सावन में शुरुआत से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू है। पहाड़ी और वन क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश हो रहा है। वहां का पानी पहाड़ी नालों से होते हुए नदियों और फिर बांध में पहुंच रहा है। कनहर, बेलन, रेणुका, बिजुल, लौंवा, बकहर सहित अन्य सभी नदियों में बहाव तेज है। जिले के मध्य से गुजरती सोन नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। बंधी प्रखंड के एई उमाशंकर के मुताबिक सोन नदी में खतरे का निशान 171 मीटर है, जबकि मंगलवार की शाम तक नदी का जलस्तर 166.860 मीटर पहुंच गया था। नदी में प्रति घंटे आठ सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है।
विज्ञापन

बांध: वर्तमान जलस्तर: अधिकतम जलस्तर (मीटर में)
नगवां: 353.80: 354.60
धधरौल: 316.28: 317.90
ओबरा: 192.90: 193.24
रिहंद: 264.09: 265.18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें