फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Oct 2019 07:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य राजकुमार संघर्षी समेत आठ के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शनिवार की रात नौ बजे बनौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सुनीता पत्नी जय शंकर और धर्मेंद्र के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। बाद में आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्षों से सुनीता, सीमा, रतन, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, सीता, बिफनी, मूरत घायल हो गए । थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर जितेंद्र, धर्मेंद्र, रविंद्र, राम मूरत और दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत की तहरीर पर शाहगंज के जिला पंचायत सदस्य राज कुमार संघर्षी, विजयी, हरिनंदन, जय शंकर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें