फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल के बेटे ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Oct 2019 04:26 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में रविवार दोपहर एएस इंटर कॉलेज ज्वालागंज के प्रिंसिपल शिवपाल सिंह के बेटे उत्कर्ष (24) ने घर में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फोन न उठाने पर परिजन पहुंचे तो कमरे में खून फैला देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


प्रिंसिपल शिवपाल सिंह का घर फतेहपुर के चौक इलाके में है। इकलौता बेटा उत्कर्ष सीटीआई की ट्रेनिंग कर चुका है। इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार तिमंजिले पर रहता है। शनिवार सुबह शिवपाल सिंह व उनकी पत्नी सीमा सिंह एक रिश्तेदार के घर आयोजन में बिंदकी चले गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर में शिवपाल बेटे को फोन मिला रहे थे लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने अपने भाई सप्पू को फोन न उठने की जानकारी दी। सप्पू ने बताया कि वह तिमंजिले पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। कोई आहट न मिलने पर खिड़की से देखा तो उत्कर्ष कमरे में जमीन पर पड़ा था।

आसपास काफी खून फैला था। उत्कर्ष की मौत हो चुकी थी। परिवार खुदकुशी की वजह फिलहाल नहीं बता पा रहा है। सप्पू का कहना है कि उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें