फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर शिकंजा न कसने वालों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी किरीट राठौड ने थाना प्रभारियों को पेंच कसी। उन्होंने बारी-बारी से इंचार्जों द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश न लगाने वाले इंचार्जों को लापरवाह मानते हुए उनकी कुर्सी छिन ली जाएगी।
विज्ञापन

दिन में साढ़े 11 बजे से शाम पांच बजे तक चली मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने सर्किल वार सीओ, थाना प्रभारियों से अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की मदद करें। कहा कि जिन थाना/चौकी क्षेत्रों में हेरोइन समेत अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी वहां के प्रभारियों को हटाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर इंचार्ज स्वंय मौके पर जाकर निरीक्षण करें। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करें। कहा कि प्रतिदिन एंटी रोमियो टीम स्कूलों, कालेजों और कोचिंग सेंटरों पर भ्रमण कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। थाना प्रभारी कार्य न करने वाले दारोगा, सिपाही, दीवान के खिलाफ रिपोर्ट दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेें। रात भर गश्त की जाए। मीटिंग के पूर्व आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसपी ने सिपाहियों की समस्याएं सुनी। एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित, नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय, पिपरी सीओ राहुल मिश्रा, दुद्धी सीओ सुनील कुमार विश्रोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें