फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट महिला व फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला व फांसी
विज्ञापन

लगाकर युवक ने दे दी जान
क्रसार
- पत्नी से विवाद के बाद कोडरी गांव में युवक ने की आत्महत्या
- सफदरगंज व देवा थाना क्षेत्र की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं युवक का शव फंदे पर लटकता देख परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या के पीछे पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मसौली प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की सुबह राजापुर मजरे लक्षबर निवासी मंजू वर्मा (36) पत्नी सुरेंद्र कुमार का शव गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। परिवारीजनों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद से महिला अवसाद से ग्रसित चल रही थी। कई बार पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। वहीं देवा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोडरी निवासी दिनेश (40) पुत्र त्रिलोकी का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में गमछा के सहारे छल्ले से लटका मिला। मृतक के माता पिता गांव के बाहर दुकान पर रहते थे। गांव वालों का कहना है कि गुरुवार को किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिससे वह मायके चली गई। पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने यह कदम उठाया है। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतार पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ देर मौके पर 100 नंबर पहुंची तो किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया जिससे पुलिस लौट गई। इस संबंध में कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत न होने से पुलिस लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें