फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला समेत तीन लोगों ने ं बेेराजगार एक युवक से 1.70 लाख हड़प लिया। इस मामले में बुधवार को राबट्र्सगंज कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़ित राजेंद्र कुमार पांडेय की तहरीर पर ठगी करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबट्र्सगंज पीडब्ल्यडी निवासी वादी राजेंद्र का आरोप है कि वह रोजगार के सिलसिले में ऑनलाइन नौकरी देने वाली कंपनी डॉट कॉम पर अपने ईमेल से अपना बायोडाटा भेजा था। बायोडाटा मेल करने के दो तीन दिन बाद उसके मोबाइल पर डिम्पल शर्मा का फोन आया और बोली की मैं जॉब सर्विस से बोल रही हूं। नौकरी डॉट के जरिए आपके प्रोफाइल को साट लिस्ट कर ली गई है और आपको इंडिगो एअर लाइंस में 25 से 30 हजार प्रतिमाह पर नौकरी मिल जाएगी और वाराणसी करनी होगी। उसके कहने पर नौकरी की आशा में उसके बताए गए अकाउंट में 26 अक्टूबर 2018 को अलग-अलग 70700 रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद एक नवंबर 2018 को एक लाख रुपये नगद दिया, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि एचआर हेड जॉब सर्विस एवं बिहार के बक्सर जिले के बेलहारी पुलिस स्टेशन सिकरौल लाख निवासी श्रीराम राय पुत्र बिहारी राईक, जॉब सर्विस रिसेप्शनिस्ट डिम्मपल शर्मा और कर्मचारी आयुष मलहोत्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें