फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पांच लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के विभिन्न मामलों में बृहस्पतिवार को पांच व्यक्तियों को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। मंगलवार को सायल गांव में एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटे जाने के मामले में दुर्गा विश्वकर्मा निवासी सायल का बृहस्पतिवार को चालान किया। इस मामले में दुर्गा समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज है। उधर जमीनी विवाद में अजीत राम पुत्र जग्माराम, बिरसा पुत्र जीतराम दोनों निवासी कटौली को भी शांति भंग में चालान कर दिया गया। दिघुल गांव में आपसी विवाद में सुदामा पुत्र संजय और जयशंकर पुत्र मुंशीराम दोनों निवासी दिघुल को भी चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें