जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले की तुलना में काफी कम हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी कोरोना बुलेटिन में 34 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें 11 और 12 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं। सर्वाधिक सदर ब्लाक में 19 पॉजिटिव केस मिले हैं।
जिले में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी सप्ताह की बात करें तो रविवार को 58 कोरोना संक्रमित मिले थे। सोमवार को यह संख्या घटकर 43 पहुंच गई। जबकि मंगलवार को 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें संक्रमित महिलाओं की संख्या 13 है। इसमें सर्वाधिक 19 कोरोना संक्रमित राबर्ट्सगंज ब्लॉक के हैं। सीएमओ डॉ.रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले से संक्रमितों की संख्या में कमी आई है लेकिन सतर्कता जरूरी है।