फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजने पर भड़के उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमाने ढंग से बिजली का बिल भेजे जाने से नाराज सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकुंडी टोला ओवरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय राबर्ट्सगंज पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता को मांगपत्र सौंपा। चेताया कि बिल को ठीक कर नहीं भेजा गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने बताया कि ओवरी टोलों के ग्रामीणों को बिजली विभाग ने 2018 में ही कनेक्शन दिया है लेकिन अगस्त 2020 में ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई। कहा कि मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं को बिल भेजा रहा है। किसी को 14,000 हजार, किसी को 25,000 हजार, किसी को 60,000 हजार तक बिल भेजा गया है। गांव में घूम रही टीम ने सभी व्यक्तियों का बिजली काट दिया है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में बाबूलाल, राजकुमार, सुमित्रा, ममता, प्रसाद, तारा, गुंजा, मालती, शिवकुमारी, चिंता, रघुनाथ, राम ब्रिज, महाराज, सुनीता, मीरा, फूल कुमारी आदि मौजूद रहे।
एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण
भीषण गर्मी में बेतहाशा हो रही अघोषित बिजली कटौती के पीसीएल ओबरा एसडीओ ने गुरुवार की देर रात विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसडीओ को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीओ ने ओबरा,डाला व चोपन सब स्टेशन पर ड्यूटी व रोस्टिंग रजिस्टर चेक किया। एसडीओ इं विमलेश सिंह ने बताया कि सब स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि रोस्टिंग की सूचना सभी उपभोक्ताओं को देने के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया। सब स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें