फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ढो रहे आठ अनफिट स्कूल वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनफिट स्कूल वाहनों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को भी कार्रवाई की गई। बच्चे ढो रहे आठ अनफिट स्कूल वाहनों का चालान किया गया। वहीं बृहस्पतिवार की रात में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई में सात सीज किए गए जबकि पांच वाहनों का चालान हुआ।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव और पीटीओ विकास अस्थाना की टीम ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बिजौली, बढ़ौली, बिच्छी, ब्रह्मनगर सहित अन्य स्थानों पर संचालित आठ नामी विद्यालयों में जाकर स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान आठ वाहन फिटनेस में फेल मिले। इस पर चालान की कार्रवाई की कई। स्कूल संचालकों से वाहनों का जल्द फिटनेस कराने का निर्देश दिया गया। बिना फिटनेस वाहनों केेे संचालन करने पर कार्रवाई की चेेतावनी दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में खनन विभाग की टीम के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। देर रात तक चले अभियान में सात ओवरलोड ट्रकें सीज की गई, जबकि पांच ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें