फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का किश्त न देने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच बिजनेस मैनेजर नीरज दुबे की तहरीर पर एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वादी नीरज का कहना है कि मार्च 2019 में विपक्षी परमेश यादव निवासी अढ़तिया टोला, मोहल्ला-राबर्ट्र्सगंज ने उनकेे कंपनी कर्मचारी से मिला और पुराना वाहन खरीदने के लिए लोन कराने की बातचीत किया। विपक्षी कर्मचारी को ले जाकर पुराना वाहन और उसका रजिस्ट्रेशन पेपर तथा अन्य कागजात प्रस्तुत किया। उक्त कागज एवं हान का निरीक्षण करने के उपरांत संतुष्ट होकर प्रार्थी लोन मंजूर किया लोन मंजूर होने के बाद ऋण देते समय कम्पनी के क्रेडिट आपरेशन एग्जीक्यूटीव विमलेश कुमार ने मूल पेपर और वाहन की जाँच कर संतुष्ट होने के बाद परमेश को ट्रक खरीदने के लिए 30 अप्रैल 2019 को तेरह लाख रुपया ऋण के रूप में भुगतान किया। विपक्षी ने अब तक मात्र कुछ किश्ते ही जमा किया है और अब न तो किश्त दे रहा है और न ही गाडी वापस कर रहा है और निरीक्षण हेतु वाहन मांगने पर वाहन प्रस्तुत नहीं कर रहा है। पंजीकरण कार्यालय के बेबसाइड पर सर्च किया तो उक्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर डालने पर उक्त गाड़ी का पंजीकरण और तिथि दर्शित नहीं हो रहा है। विपक्षी मोबाइल नहीं उठा रहा है और न ही प्रार्थी के कम्पनी में अंकित पते पर ही मिल रहा है। इंस्पेक्टर विद्यासागर का कहना है कि परमेश यादव और कुछ अज्ञात के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें