फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी एक बोलेरो पलट गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार नौ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी दुद्धी भेजवाया।
विज्ञापन

धनखोर निवासी घायल परमेश्वर ने बताया कि अमवार से बराती बोलेरो में सवार होकर वापस धनखोर जा रहे थे। रास्ते में बघाडू गांव के पास अचानक बोलेरो में कुछ तकनीकी खराबी हुई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पार्वती (54), कैलाशपति (50), फूलमती (14), खुरमन (50), शांति देवी (26), परमेश्वर (30), चालक पुष्पराज निवासी अमवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। डॉक्टर ने जगपतिया और हरदेव की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें