ऊर्जांचल में भाजपा का बूथ सत्यापन अभियान जोरों पर है। सोमवार को ऊर्जांचल पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष व ओबरा विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। राजनीतिक दलों की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है।
इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व ओबरा विधायक संजीव गोंड़ ने अनपरा पहुंच सत्यापन अभियान का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने शक्ति केंद्र खजूरा व विधायक ने डिबुलगंज में बूथों का सत्यापन किया। अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आम जनता से सीधे जुड़ना है। उन्होंने कहा कि बेहतर कोरोना संयोजन, अन्न वितरण, वृहद व तीव्र टीकाकरण, उज्ज्वला गैस वितरण योजना सहित तमाम कल्याणकारी योजनाओं के कारण पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के निदेशक जगदीश बैसवार, अंशु पाल, उत्तम राव, रामप्रीत पटेल, सुरेंद्र अग्रहरि आदि रहे।