फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। बेलगाम ट्रेलर ने मोटर साइकिल सवार युवक को सितुल पेट्रोल पंप के पास कुचल दिया। जहां युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पड़ोसी राज्य मप्र के सिंगरौली (माड़ा) की है। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने रजमिलान-परसौना मार्ग को बाधित कर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन एवं पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 घण्टे बाद शनिवार सुबह मामला किसी तरह सुलझा।
विज्ञापन

ग्राम जरहां निवासी प्रदीप शाह पिता श्यामलाल शाह (35) वर्ष अपनी चाय,पान की दुकान बंद कर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मोटर साइकिल में सवार होकर घर जा रहा था कि सितुल पेट्रोलपम्प के पास कोल वाहन ट्रेलर क्र. सीजी 13 एडी 3892 ने ठोकर मारकर घायल कर दिया। जहां युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही माड़ा पुलिस को अवगत कराते हुए परसौना-रजमिलान मार्ग पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही माड़ा थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंच वाहन को अपने कब्जे में ले लिये। लेकिन गुस्साये ग्रामीण पुलिस की एक भी सुनने का तैयार नहीं थे। हालात बेकाबू होने लगा। भारी संख्या में आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। पीड़ित जनों की मांग थी कि प्रदीप शाह घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था। ठाढ़ बाजार में चाय,पान की दुकान कर अपने परिवारजनों का किसी तरह जीविकोपार्जन कर उदर पोषण भरने का काम कर रहा था। साथ ही मृतक के आधा दर्जन परिवार के सदस्य हैं पूरे खर्च का बोझ प्रदीप उठाता था। उनकी मांग थी कि बतौर मुआवजा 20 लाख रूपये तथा परिवार के एक सदस्य को कम्पनी में नौकरी दिलाये जाने की मांग पर अड़े हुए थे। इस दौरान यातायात प्रभारी दीपेन्द्र कुशवाह व बंधौरा चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा भी पहुंच गयीं। पीड़ित पक्ष अपनी मांग पर रातभर अड़े रहे। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करते रहे। वहीं पुलिस वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर ट्रेलर वाहन को जप्त करते हुए भादवि की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें