फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का बारजा गिरने से दो बच्चियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल नगर में मेन तिराहा के पास बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान पक्के मकान का बारजा गिरने से पांच साल व तीन साल की दो मासूप बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घोरावल नगर के मेन तिराहा निवासी पुरुषोत्तम उमर रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर के अगले हिस्से में बारजा के नीचे उनके बेटे से जूते चप्पल की छोटी से दुकान की है। पुरुषोत्तम उमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब दो बजे तेज बारिश हो रही थी। उसी दौरान उसके घर के छत के अगले हिस्से का बारजा भरभराकर गिर पड़ा। उस समय उसकी पोतियां परी (5) और पलक (3) बारजा के नीचे दुकान में बैठी हुई थीं। परिजन व आस पास के लोग दोनों बच्चियों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे के बाहर निकाला। दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें