अटल टिंकरिंग लैब से विद्यार्थियों की सोच बदलेगी। इससे उनकी रचनात्मकता में वृद्धि के साथ उनमें सहयोग की भावना का विकास होगा। अनपरा कालोनी परिसर स्थित डा. अंबेडकर विद्या मंदिर में शुक्रवार सुबह अटल टिंकरिंग लैब के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी ने यह बातें कहीं।
छात्र-छात्राओं को पूर्ण लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने देश के विकास में विज्ञान के महत्व को समझाया। कार्यक्रम को विद्या भारती के पदाधिकारी डा. राम मनोहर, रामजी सिंह, विजय उपाध्याय, दयाराम यादव, केसी जैन, मुकेश तिवारी, जीआईसी के प्रधानाचार्य विवेकानंद मिश्रा, आरसी पांडेय, डा. रमेश पांडेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता तापीय परियोजना के महाप्रबंधक पुतुल कुमार गुप्त ने की। लैब प्रमुख दिनेश पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्वागत प्रधानाचार्य गिरवर शंकर तिवारी व आभार ज्ञापन डा. विजय प्रताप सिंह ने किया।