सदर बलॉक के बढ़ौली गांव में शुक्रवार को पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा ने सोनभद्र जनपद का स्थापना दिवस मनाया। संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि चार मार्च 1989 को जिले की आधारशिला रखी गई लेकिन तीन दशक बाद भी यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका।
स्थापना दिवस पर मांग की कि जिले में एम्स जैसे एक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की जरूरत है। कहा कि कल कारखाने बनें जिसमें स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिले। राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल प्रताप पटेल ने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश में क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा जिला है। यह भारत का एकमात्र जिला है जो चार राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है। काकू सिंह, संदीप जायसवाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश तिवारी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अशोक कुमार कनौजिया, ईश्वर जायसवाल, संतोष चतुर्वेदी, पवन कुमार द्विवेदी, राजकुमार सिंह, नवीन कुमार पांडेय, नेतराज पटेल, दीप नारायण पटेल, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।