फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेनूसागर पावर डिवीजन में शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डिवीजन के ऊर्जा अध्यक्ष केपी यादव ने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुरक्षा वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम स्थल से रवाना किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को कार्य प्रारंभ करने के पूर्व सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना चाहिए। छोटी सी भूल भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकती है। सभी को सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध किया। संचालन व समापन सुरक्षा हेड अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान दिवाकर विश्वकर्मा, गोपाल मुखर्जी, सुदिप्ता नायक, परेश ढोले, कर्नल जसपिंदर सिंह, मनु अरोरा, मनीष सिंह, समीर आनंद, हितेंद्र झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें