फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 426 निराश्रित महिलाओं को नहीं मिलेगा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मिलने वाली निराश्रित महिला पेंशन योजना के कराए गए सत्यापन में 426 के नाम अपात्रता की श्रेणी में मिले हैं। इसमें ज्यादातर मृतक ही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रौत्सायन ने अपात्रों के पेंशन निरस्त करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

महिलाओं के कल्याण और मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है। इनमें से एक योजना पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिलाओं को सहायक अनुदान योजना भी शामिल है। यूपी सरकार इस योजना के तहत विधवा निराश्रित महिलाओं को सालाना 6000 रुपये और 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन देती है। प्रोबेशन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत अब तक राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा तहसील क्षेत्र में 28 हजार 80 निराश्रित महिलाओं का चयन किया गया था। डीएम के निर्देश पर सभी खंड विकास अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी इलाकों में नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों ने निराश्रित महिलाओं को दिए जा रहे पेंशन का सत्यापन कराया तो लगभग 426 अपात्र मिले। अपात्रता की श्रेणी में आने वालों का पेंशन बंद कर दिया गया है।
जिले में निराश्रित महिला पेंशन योजना के कराए गए सत्यापन में 426 के नाम अपात्रता की श्रेणी में मिले हैं। इसमें ज्यादातर मृतक शामिल हैं।ं अपात्रों का पेंशन बंद कर दिया गया है। निराश्रित महिलाओं के आवेदन पत्रों के सत्यापन कराने के बाद ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाता है। - डॉ. अमरेंद्र प्रौत्स्यायन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें