फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 29 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में रक्तदान करते जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा समर्पण अभियान के तहत रविवार को नगर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शाम साढ़े 4 बजे तक चले शिविर में कुल 29 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

भाजयुमो के संयोजन में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने किया। उन्होंने खुद भी रक्तदान करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित में रक्त देने के लिए प्रेरित किया। कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे युवाओं से प्रेरित हमारे युवा देश के लिए अपने रक्त की एक-एक बूंद देने को तत्पर हैं। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा कार्य को 21 दिनों तक निरंतर चलाया जाएगा। इसमें हर कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाए। जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विधायक भूपेश चौबे, संजीव गोंड़, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, संदीप सिंह, मोनू, रवि द्विवेदी, आशुतोश पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह परमार आदि मौजूद रहे। ब्लड बैंक के डॉ. रवींद्र प्रसाद के मुताबिक साढ़े चार बजे तक चले शिविर में कुल 36 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 29 ने रक्तदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें