फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खाते में वापस कराए 1.13 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीदारी, बैंक खाता और आधार लिंक करने सहित अन्य तरीके से धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गए 1.13 लाख रुपये पुलिस की साइबर सेल ने संबंधित खाताधारकों को वापस कराए हैं। यह राशि चार अलग-अलग लोगों के खाते से उड़ाई गई थी।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराही निवासी संजीव कुमार के खाते से 40 हजार, विंढमगंज के हीराचक निवासी कौशल किशोर के खाते से 9998, अनपरा के रेणुसागर निवासी हरिलाल के खाते से 44000 और विंढमगंज के घिवही निवासी कृष्णकांत के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो जालसाजों ने चारों के रुपये उनके खाते में वापस कर दिए। इस टीम में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक संजीव कुमार यादव, एसआई सरोजमा सिंह, आरक्षी अभिषेक तिवारी, आरक्षी शैलेंद्र कुमार की टीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें